फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगों में उत्साह : तेजेंद्र ढुल

Tue, 12 Nov 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी लेते हुए जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल। संवाद
विज्ञापन
उचाना। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा ने लाला प्यारेलाल घोघड़ियां धर्मशाला के पास सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश पहल पहुंचे, जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष उचाना एवं पार्षद सतीश जांगड़ा ने की। इस दौरान मोबाइल मिस्ड कॉल कर भाजपा का सदस्य बनाया गया। दुकानों पर जाकर, राहगीरों को भाजपा की नीतियों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

तेजेंद्र ढुल ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगों में उत्साह है। आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन भाजपा का है। जींद जिले में भाजपा को पहली बार पांच में चार सीट मिली है। मतदाता आज भाजपा से जुड़ना चाहता है। इस अवसर पर डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व नपा वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल, नरेश सौंगरी, बंटी दालमवाला, रमेश श्योकंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें