फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनाव आयोग के टोल फ्री नंबर पर लोग पूछ रहे -चोरी की शिकायत कहां करें

Thu, 23 May 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी08-लघु सचिवालय स्थित चुनाव कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
प्रमोद राठी
विज्ञापन


जींद। बुढ़ापा पेंशन के कागजात जमा करवा दिए हैं, फिर भी नहीं बनी, क्या करूं। निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर पर कर्मचारियों को ऐसी-ऐसी शिकायतें सुनने को मिल रही है। निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर रोजाना 80 से 100 अलग-अलग तरह की शिकायतें आ रही हैं, जिनमें कुछ शिकायतें अजीबो-गरीब भी होती हैं। शाम के समय कोई शराब का सेवन कर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर लेता है तो कोई बुढ़ापा पेंशन बनने के बारे में पूछ लेता है। कोई अपने घर में चोरी होने की शिकायत कहां करने बारे जानकारी लेने लगता है। इस तरह की शिकायतें मिलाकर अब तक टोल फ्री नंबर 1950 पर 811 शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं। इसको लेकर चुनाव कार्यालय के कर्मचारी भी फोन कॉल करने वाले लोगों को समझा-समझाकर परेशान हो चुके हैं। उनको बार-बार बताया जा रहा है कि यह निर्वाचन आयोग का टोल फ्री नंबर है लेकिन उसके बावजूद भी प्रतिदिन कई अनचाही कॉल आती रहती हैं, जिनका लोकसभा चुनाव से संबंधित कुछ भी लेना-देना नहीं होता।

गौरतलब है कि भारत चुनाव निर्वाचन आयोग ने टोल फ्री नंबर 1950 शुरू किया है। चुनाव संबंधी सभी जानकारी जैसे नया मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में खोज नाम, मतदाता सूची में नाम का विलोपन या विलोपन, वोट हस्तांतरण, बूथ की जानकारी इस नंबर पर प्रदान की जाएगी। टोल फ्री नंबर 1950 पर कोई भी व्यक्ति चुनाव से संबंधित सुझाव और शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस नंबर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इस हेल्पलाइन के जरिए कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम सम्मलित करने, नाम हटाने या जुड़वाने, किसी भी प्रकार के संशोधन कराने, मतदाता फोटो पहचान पत्र और निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी जाती है। इसके अलावा चुनाव से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

टोल फ्री नंबर 1950 पर अब तक 811 शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं। इनमें चुनाव से संबंधित के साथ-साथ अनचाही शिकायतें आ रही हैं, जिनका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। टोल फ्री नंबर पर प्रतिदिन 80 से 100 शिकायतें आ रही हैं।

-राकेश बत्तरा, कंप्यूटर प्रोग्रामर, चुनाव कार्यालय जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें