जींद। पेंशनर्स की बैठक वीरवार को ब्राह्मण धर्मशाला में भलेराम बूरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन योगाचार्य जोरा सिंह आर्य ने किया। इसमें उन्होंने लंबित पड़ी मागों पर विचार किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में जो भी सरकार बनेगी वह यदि उनकी मांगों को पूरा करती है तो हम उनका तहे दिन से स्वागत करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सत्यवान मुदगिल, ईश्वर शर्मा, सचिव अर्जुन सिंह सैनी, लेखराज शर्मा, बुद्धराम मौजूद रहे। संवाद