फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कांग्रेस प्रत्याशी महावीर की कम हो गई आय

Fri, 13 Sep 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले महावीर गुप्ता की आय पांच साल में कम हो गई है। उन्होंने 2019 में जब नामांकन किया था, तो उनकी आय 7 लाख 57 हजार रुपये सालाना थी, जोकि अब कम होकर छह लाख 90 हजार रुपये हो गई है। उनके पास इस समय 5 लाख और उनकी पत्नी सुमन देवी के पास 4 लाख रुपये की नकदी है। 2019 में महावीर गुप्ता के पास एक लाख रुपये की नकदी थी। महावीर गुप्ता के बैंक खातों में 2019 में एक करोड़ के आसपास रुपये थे, जोकि इस समय 87 लाख रह गए हैं। महावीर गुप्ता ने 33 लाख रुपये विभिन्न कंपनियों में लगाए हुए हैं। उनके पास 250 ग्राम सोना है। महावीर गुप्ता के पास एक पिस्तौल तथा एक रिवॉल्वर भी है। गुप्ता के पास पौने तीन करोड़ रुपये की चल संपत्ति, जबकि 11 करोड़ के आसपास अचल संपत्ति है। उन पर तीन लाख रुपये का ऋण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें