फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन कोई खैरात नहीं बल्कि सम्मान भत्ता हक है : सुरेंद्र वर्मा

विज्ञापन
21जेएनडी20-रामाकृष्णा मंदिर में आयोजित बैठक में मौजूद पेंशनर्ज वेलफेयर पदा​धिकारी। स्रोत पदा​धि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामाकृष्णा मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बृजभूषण गोयल ने की।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र वर्मा कोथ ने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं है बल्कि रिटायर्ड कर्मचारियों का बतौर सम्मान भत्ता हक है जो पूरी सेवा उपरांत दिया जाता है। यह हक 17 दिसंबर 1982 को सुप्रीम कोर्ट से दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान सदस्य राजकरण को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं, दिसंबर माह में पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान गोपाल कौशिक के जन्मदिन पर उन्हें फूल-मालाएं और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य सोमदत्त शर्मा की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया।
उन्होंने सरकार से मेडिकल भत्ता एक हजार से बढा़कर तीन हजार रुपये प्रति माह, कैशलेस मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी की सुविधा देने, कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्षों की बजाय साढ़े दस वर्षों में करने, कोर्ट केसों के फैसलों का सामान्यीकरण कर तुरंत उन्हें लागू करने व वीआईपी को ज्ञापन देने, संगठन को मजबूत बनाने बारे विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बैठक में जिला प्रधान बीबी गोयल, संरक्षक डीएल गुलाटी, वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर खटकड़, महासचिव शिवकुमार बंसल, कोषाध्यक्ष रामफल शर्मा, उपप्रधान रामनिवास गोयल, सचिव जयभगवान शर्मा, कानूनी सलाहकार हेमराज गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें