फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पायल चौहान ने वुशू में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 15 Jul 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी09-प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। लोको कॉलोनी की रहने वाली पायल चौहान ने खेलो इंडिया वुशू महिला लीग में स्वर्ण पदक जीता है। पटियाला में 9 से 12 जुलाई तक आयोजित की गई खेलो इंडिया वुशू महिला लीग में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के छह राज्यों के 1800 खिलाड़ियो ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणी में कई रोमांचक मुकाबले हुए। जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जींद के लोको कॉलोनी की पायल चौहान ने जूनियर कैटेगरी में 56 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा वंशिका ने कांस्य और खुशी ने 48 किग्रा कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण जिद्दी पंच और हनुमंत फिटनेस अकादमी में हुआ। अकादमी के बॉक्सिंग कोच अंश कटारिया और सब कोच सुशील सैनी ने इन खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अनिल (बॉबी), मोक्षिता, अरमान, भुवन, दीपिका, आरव, अमन दिलावर, श्याम, और मुनीश मौजूद रहे। सभी छात्रों ने पायल, वंशिका और खुशी की सफलता से प्रेरणा लेते हुए भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।

14जेएनडी09-प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें