फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एमपीएचडब्ल्यू काले बिल्ले लगाकर आज जताएंगे रोष

Mon, 15 Jul 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लंबित मांगों को लेकर सरकार की ओर से की जा रही अनदेखी के खिलाफ सोमवार को एमपीएचडब्ल्यू काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेंगे और सीएमओ को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

राज्य संयोजन कमेटी सदस्य सुदेश रानी और जिला संयोजक शक्ति सिंह ने बताया कि एमपीएचडब्ल्यू की कुछ मांगें सहमति के बावजूद विभागीय कार्यवाही में उलझी हुई हैं। कैडर की मुख्य मांगों में पदनाम संशोधित करने, एनएचएम की महिला एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान 4200 ग्रेड एवं भत्तों का लाभ देने, समाप्त पदों को बहाल करवाने और खाली पदों पर नियमित भर्ती करने, प्रमोशन और कन्फर्मेशन सूचियां जारी करवाने, प्रमोशनल पे स्केल जारी करना शामिल है।
उन्होंने बताया कि मांगों पर कार्यवाही न होने से एमपीएचडब्ल्यू में नाराजगी है। इसे लेकर राज्य कमेटी ने निर्णय लिया है कि यदि सरकार मांगों पर कार्यवाही करते हुए अधिसूचना जारी नहीं करती है तो 4 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी होने वाली किसी भी परेशानी के लिए विभाग पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें