फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा पिल्लूखेड़ा मंडल के महामंत्री बने पवन टुर्ण

विज्ञापन
31जेएनडी17: पवन टुर्ण। - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में पिल्लूखेड़ा मंडल में पवन टुर्ण को मंडल महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी संगठन के प्रति सक्रिय कार्यशैली और लंबे समय से पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए विधायक रामकुमार गौतम और भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पर पवन टुर्ण ने विधायक रामकुमार गौतम, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें