फोटो 31जेएनडी16-साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यशाला में बनाए हुए मॉडल दिखाते हुए छात्राएं। स्रोत संस्
- फोटो : 1
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के नांदी फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट स्किल्स विषय पर साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को प्रभावी संचार कौशल, जीवन कौशल, इंटरव्यू स्किल्स, प्रेजेंटेशन, प्रोफेशनल एटीकेट और इंटर्नशिप के महत्व की जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि कौशल विकास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर उसे लगातार निखारना चाहिए, ताकि वे आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। संवाद