उचाना। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में उचाना विधानसभा से उम्मीदवार रहे पवन फौजी को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का आभार प्रकट किया गया। फौजी ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसको वो निष्ठा से निभाने का काम करेंगे। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। आज भाजपा के विकल्प के रूप में देश के मतदाता आप को देख रहे है। दिल्ली में बेशक भाजपा सत्तासीन हो गई हो, लेकिन आज भी दिल्ली के लोग पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल को याद कर रहे है।