फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पटवारियों ने दी हड़ताल बढ़ाने की चेतावनी

Thu, 11 Jan 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी27: पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर पटवार भवन में वीरवार को मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल कानूनगो संजय कुमार की अध्यक्षता में जारी रही। सरकार ने पटवारियों व कानूनगो को वार्ता के लिए नहीं बुलाया। इसपर रोष जताया गया।
विज्ञापन


कानूनगो संजय कुमार ने कहा कि कहा कि अगर सरकार ने पटवारियों के प्रति सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो वह हड़ताल को आगे बढ़ा सकते हैं। रजिस्ट्री के लिए लगभग 200 टोकन कटे, इसमें से 120 के लगभग रजिस्ट्रियां हुईं। पटवारियों व कानूनगो ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल के चलते डोमिसाइल, इंतकाल, जमीन नक्शा, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्र का काम लंबित चल रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। धरनारत पटवारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ाए गए वेतनमान का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जबकि राजस्व विभाग द्वारा इस मामले में अपनी संतुष्टि दे दी गई थी। प्रदेशभर में पटवारी की संख्या जहां चार हजार के आसपास होनी चाहिए थी, अब मात्र 1400 पटवारी ही काम कर रहे हैं। इससे पटवारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। 2019 से गिरदावरी कंप्यूटर सहायक का पैसा आज तक भी नहीं मिला है। वहीं पटवारी की गिरदावरी का समय डेढ़ महीना किया जाए ताकि पटवारी गिरदावरी समय से कर सकें। सरकार जल्द से जल्द पटवारियों की मांग को पूरा करें अन्यथा वह हड़ताल को आगे बढ़ाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें