फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साथियों के निलंबन पर पटवारियों ने दिया धरना

Wed, 04 Feb 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी16: पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी। स्रोत : पटवारी
विज्ञापन
जींद। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजा वितरण से जुड़े क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फोटो अपलोड करने के मामले में छह पटवारियों के निलंबन के विरोध में जिले में दूसरे दिन भी पटवारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरे दिन धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सूबे पटवारी ने की जबकि मंच संचालन सर्वेश पटवारी ने किया। राज्य कोषाध्यक्ष सनी डागर ने हरियाणा सरकार के इस फैसले को अनैतिक और कर्मचारी विरोधी बताते हुए निंदा की और निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग की। धरने के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
धरना स्थल पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी पहुंचकर पटवारियों को अपना समर्थन दिया। राज्य प्रधान सुरेश राठी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला जींद प्रधान संजीव ढांडा, ब्लॉक प्रधान मंदीप नेहरा, स्वास्थ्य विभाग की राज्य नेता सुनीता कालीरामन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान विक्रम व राजकुमार श्योकंद ने पटवारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से जल्द फैसला लेने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निलंबन रद्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि चार फरवरी तक चल रहे सांकेतिक धरने को जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें