फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैद्य रूप से चल रहा पैट्रोल पंप किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एंव आपूर्ति विभाग ने दनोदा में चल रहे एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप को अवैध तरीके से चलाए जाने पर सील किया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को शिकायत मिली थी कि दनोदा स्थित एस्सार कंपनी का पेट्रोल पंप अवैध तरीके से चल रहा है, जबकि एस्सार कंपनी ने इस पेट्रोल पंप को 28 मार्च 2019 को सील कर दिया था। इसके बावजूद यह पंप अवैध तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन

खाद्य एवं पूर्ति विभाग को अनिल नाम के एक व्यक्ति ने इस अवैध तरीके से चल रहे पंप की शिकायत दी थी। जिस पर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप पर जाकर स्टॉक रजिस्टर जांच के लिए मांगा तो पेट्रोल पंप के सेल्स मेन ने स्टॉक रजिस्टर नहीं होने की बात कही। स्टॉक रजिस्टर के बिना पेट्रोल पंप कोई भी व्यक्ति नहीं चला सकता। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम में सतीश सेतिया सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी व अमित कुमार सप्लाई इंचार्ज ने इस पंप को स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने के कारण सील कर दिया। इस तरह से कंपनी द्वारा सील किए पेट्रोल पंपों की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक को डीसी व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को देनी होती है। इस पंप के मालिक ने सप्लाई रद्द होने की जानकारी विभाग में नहीं दी। इसके कारण विभाग को इस पंप की सप्लाई रद्द होने की जानकारी नहीं मिली थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने बताया कि पंप को सील कर जांच की जा रही है कि वह कहां से अवैध रुप से पेट्रोल और डीजल लाकर भेज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें