फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक शाम शहीदों के नाम नाटक के माध्यम से दिखाई देशभक्ति

Mon, 24 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी25-एसडी महाविद्यालय में दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेटर डॉ. जितेंद्र कुमार ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता डॉ. अंजना लोहान ने की। डॉ. धूप सिंह मलिक ने शिविर में रोजाना योगाभ्यास करवाया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने एक शाम शहीदों के नाम नाटक की बड़ी ही करुणामयी और राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति दी। इसके बाद शहीद भगत सिंह नाटक की प्रस्तुति दी गई। पंछी बोली डाली पर, धरती के पुकार पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, धरती का उपकार विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मधु शर्मा, मूर्ति जागलान, डॉ. रविंद्र, डॉ. जयपाल आर्य, डॉ. संजय कुमार, नेहा, दीपाली, कीर्ति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें