फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीवरेज समस्या से जूझ रहे पटेल नगरवासी

Wed, 06 Nov 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी29 : सीवरेज की समस्या को लेकर पार्षद के साथ जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंची पटेल नगर
विज्ञापन
नरवाना। शहर में सीवरेज और गंदे पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। शहर के पटेल नगर में काफी समय से दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर रहा है। मंगलवार को इस समस्या को लेकर पटेल नगर की महिलाएं वार्ड पार्षद बलजीत चोपड़ा के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के पास पहुंची। यहां महिलाओं ने रोष व्यक्त किया और समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि उनकी कॉलोनी में काफी समय से सीवरेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। वह इसके समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों से भी मिल चुकी हैं। उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो वह भविष्य में इससे भी बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगी। पार्षद बलजीत उर्फ नन्हा ने बताया कि सीवरेज की समस्या से निजात दिलवाने के लिए करीब 40 साल पहले सीवरलाइन दबाया गया था। उसके बाद से आज तक उन लाइनों को बदला नहीं गया है। इसका खामियाजा आज वहां रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुरानी लाइन को बदलने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लाखों रुपये का एस्टीमेट तो जरूर बनाया गया है, लेकिन अभी तक कार्य को लेकर टेंडर नहीं लगाया जा रहा।

समस्या को लेकर कुछ महिलाएं मिली थी। उच्चाधिकारियों को वीडियो व फोटो के साथ प्रूफ दिखा दिया गया था। गली बिल्कुल ही सूखी पड़ी थी। सीवरेज की ऐसी कोई समस्या नहीं थी। मौके पर कर्मचारियों को भेजा हुआ था। फिर भी किसी गली में समस्या है तो दोबारा से कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। -सतीश नैन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, नरवाना।

05जेएनडी29 : सीवरेज की समस्या को लेकर पार्षद के साथ जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंची पटेल नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें