फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यात्रियों को बस अड्डे पर मिलेगा आरओ का पानी

Wed, 06 Nov 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वर्ष 2022 में शिफ्ट हुए नए बस अड्डे पर अब मीठे पानी की आस जगी है। अब यात्रियों को मीठा और ठंडा पानी मिलने की उम्मीद है। यह व्यवस्था करने के लिए कृष्ण-सुदामा चैरिटी फाउंडेशन आगे आया है। फाउंडेशन बस अड्डे पर लगभग 10-12 लाख की लागत से आरओ प्लांट लगाएगा। बस अड्डे पर सबमर्सिबल लगवाने का कार्य शुरू करवा दिया है, जोकि एक-दो दिन में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद आरओ प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्लांट लगाने की डेडलाइन तीन महीने रखी गई है। आरओ प्लांट की पानी की क्षमता 15 हजार लीटर की होगी। विशेष बात यह होगी कि यह आरओ प्लांट एक घंटे में एक हजार लीटर फिल्टर करके ठंडा करेगा, जिससे यात्रियों को ठंडे पानी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डिपो प्रबंधन ने आरओ प्लांट लगाने के लिए जगह भी निर्धारित कर दी है। यह आरओ प्लांट बूथ नंबर-एक के पास लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को पानी पीने के लिए दूर न जाना पड़े। गौरतलब है कि मार्च 2022 में पांडु पिंडारा का नया बस स्टैंड शुरू हुआ था। इसके निर्माण पर 32 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने का शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए 500 लीटर की क्षमता वाला आरओ प्लांट लगाया गया था, लेकिन टीडीएस ज्यादा होने के कारण यात्री पानी पीने से बचते थे। सबमर्सिबल और वाटर कूलर पर लगभग 23 लाख रुपये से ज्यादा की राशि खर्च हुई थी।

2-2 टन के लगेंगे दो आरओ

आरओ प्लांट में पानी साफ और ठंडा करने के लिए दो-दो टन के दो चिल्लर लगाए जाएंगे। प्रति घंटा एक-एक हजार लीटर पानी ठंडा करने की क्षमता होगी। जो यात्री सुबह बस अड्डे पर आएंगे उन्हें पांच हजार लीटर पानी एक साथ ठंडा मिलेगा। जैसे-जैसे पानी का इस्तेमाल होता जाएगा, वैसे-वैसे पानी फिल्टर होकर ठंडा होता जाएगा। इससे यात्रियों को ठंडे पानी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आरओ प्लांट के अंदर और बाहर 16 कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को पता चल सके कि उन्हें कितना स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। आरओ प्लांट के चारों तरफ टोंटी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


आरओ प्लांट के नीचे बनाया बनाई जाएगी हौदी

बस अड्डा एरिया में 500 फीट नीचे तक मीठा पानी नहीं है। अब संस्था ने 150 फीट पर सबमर्सिबल लगाए रही है। उम्मीद है कि 150 फीट पर पानी में कम टीडीएस की मात्रा मिले। संस्था ने पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा मिलने के बाद भी मीठा पानी मुहैया करवाने की योजना बनाई है। यदि पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा मिलती है तो आरओ प्लांट के नीचे 25 हजार की क्षमता की हौदी बनाई जाएगी। उस हौदी को टैंकर के माध्यम से मीठे पानी से भरा जाएगा। फिर पानी को फिल्टर करने के बाद ठंडा किया जाएगा।

बस अड्डे पर संस्था आरओ प्लांट लगवाएगी। फिलहाल सबमर्सिबल लगवाने का कार्य शुरू करवा दिया है। इस पर 10-12 लाख रुपये खर्च होंगे। आरओ प्लांट लगने के बाद यात्रियों को पेयजल से संबंधित समस्या नहीं आएगी। -जयभगवान, संस्थापक, कृष्ण-सुदामा चैरिटी फाउंडेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें