जींद। राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को जंक्शन पर साइबर क्राइम के बारे में यात्रियों को जागरूक किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में जीआरपी जवानों ने रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को एकत्रित किया और उन्हें साइबर क्राइम बारे जागरूकता का पाठ पढ़ाया। कहा कि अपने मोबाइल नंबर पर कोई अनचाहा लिंक या मैसेज आए तो उसे खोले नहीं। यदि कोई अज्ञात व्यक्ति फोन कॉल कर किसी पैसे या स्कीम का लालच देता है तो उसकी बातों में न आए। आज कल साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमें साइबर क्राइम के बारे में जागरूक होना पड़ेगा तभी हम इस क्राइम से बच सकते हैं। इस अवसर पर एएसआई कपिल, एसपीओ रामसिंह, महिला हेड कांस्टेबल मुकेश और सिपाही रिंकी मौजूद रहीं।