फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छठ पर यात्रियों की मारामारी, एक्सप्रेस से सुपरफास्ट तक सीट फुल

Thu, 23 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी11-रेलवे जंक्शन पर श्रीगंगानगर इंटरसिटी में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिवाली के बाद छठ के चलते ट्रेनों में यात्रियों की मारामारी बढ़ गई है। एक्सप्रेस से लेकर सुपरफास्ट तक ट्रेनों में सभी सीट फुल हैं। सप्ताह के बाद ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जींद से गुजरने वाली अवध-असम एक्सप्रेस, अंडेमान एक्सप्रेस, दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट, फरक्का एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। यात्रियों को तत्काल में भी सीट मुहैया नहीं हो पा रही है। खासकर जो ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही है उनमें यात्रियों की संख्या ज्यादा है।
20 दिनों से चल रही है मारामारी
त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में 20 दिनों से मारामारी चल रही है। अवध-असम, पंजाब मेल और जम्मूतवी जैसे ट्रेनों में स्लीपर व थ्री एसी कोच में सीट नहीं मिल रही है। वीरवार तक ट्रेन नंबर 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस में स्लीपर और थ्री एसी में सीट नहीं है।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन नंबर 12138 पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर में 26 और थ्री एसी में 20 की वेटिंग चल रही थी। ट्रेन नंबर 20424 पातालकोट एक्सप्रेस में स्लीपर में 46 और थ्री एसी में 38 की वेटिंग थी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 16031 अंडमान एक्सप्रेस में स्लीपर व थ्री एसी में सीट नहीं मिली। टू एसी में छह की वेटिंग चल रही थी। ट्रेन नंबर 16317 हिमसागर एक्सप्रेस में स्लीपर व थ्री एसी में भी यात्रियों को टिकट नहीं मिली।
वर्जन
त्योहारी सीजन के चलते पिछले कई दिनों से ट्रेन फुल चल रही हैं। दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ है। अभी कई दिन ट्रेनों में ऐसे ही भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें