फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भीषण गर्मी के कारण खाली जा रहीं पैसेंजर ट्रेन

Sun, 02 Jun 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गर्मी का असर अब ट्रेनों पर भी दिखने लगा है। यही वजह है कि पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वालों की संख्या आधी रह गई है, जबकि अन्य मौसम में इन ट्रेनों में बैठने के लिए जगह नहीं मिलती है। ट्रेनों में कम सफर करने का असर रेलवे की आमदनी पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

रेलवे जींद जंक्शन की आमदनी के आंकड़ों पर नजर डाले तों टिकट घर से रोजाना दो लाख 25 हजार रुपये के टिकट काटे जा रहे हैं। 10-15 दिन पहले यह आमदनी तीन लाख रुपये के आसपास थी। ऐसे में रेलवे को भी रोजाना घाटा हो रहा है, जबकि ट्रेनें प्रतिदिन आवागमन कर रही हैं। इनको चलाने के लिए रोजाना करोड़ों रुपये की बिजली खर्च की जा रही है। मई महीने की बात करें तो रेलवे को टिकट के रूप में 60 लाख 49 हजार 861 रुपये की आय हुई थी।

डीजे, सिरसा और दिल्ली-नरवाना आ रही खाली

जींद से दिल्ली और बठिंडा की तरफ जाने वाली पैसेंजर गाड़ियां बिल्कुल खाली चल रही हैं। शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली से आने वाली 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर खाली चल रही है। सुबह के समय इसमें दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी रहती है, लेकिन शाम के समय बहुत ही कम यात्री आते हैं। इसके अलावा जींद से हिसार जाने वाली 04083 जींद-हिसार पैसेंजर ट्रेन में भी पहले के मुकाबले काफी कम यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसा ही हाल 04425 दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन का है। जींद जंक्शन से चलने के बाद इस ट्रेन में ईक्का-दुक्का यात्री ही होते हैं। नरवाना जंक्शन तक तो यह ट्रेन पूरी खाली हो जाती है।
विज्ञापन


सुपरफास्ट ट्रेनों में जगह नहीं

दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों की बात करें तो इनमें लंबी वेटिंग चल रही है। फिलहाल स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो चुकी हैं। ऐसे में बच्चे भी अपने परिवार के साथ ठंडी जगहों पर घूमने की सोच रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में सीट के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची है। पहाड़ी व पर्यटन स्थल के शहरों को जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी अधिक है। वेटिंग 100 के पार चल रही है। ऐसे में लोगों को तत्काल का सहारा है। इन दिनों ट्रेन नंबर 12138 पंजाब मेल में थ्री एसी में 54, स्लीपर में 26 व टू एसी में 12 की वेटिंग चल रही है। वहीं ट्रेन नंबर 19803 कोटा-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में 132 की वेटिंग चल रही है। ट्रेन नंबर 16317 हिमसागर एक्सप्रेस में स्लीपर में 99 की वेटिंग चल रही है। ट्रेन नंबर 16031 अंडमान एक्सप्रेस में स्लीपर में 87 की वेटिंग चल रही है तो थ्री एसी व टू एसी में जगह उपलब्ध नहीं है। ट्रेन नंबर 22941 इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस स्लीपर में 11 व थ्री एसी में सात की वेटिंग चल रही है। ट्रेन नंबर 11449 जबलपुर-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में स्लीपर व थ्री एसी में टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ट्रेन नंबर 16787 तरुण पल्लवी-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में स्लीपर में 85 व थ्री एसी में 44 वेटिंग चल रही है। ट्रेन नंबर 12455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस में स्लीपर में 69 व थ्री एसी में 21 की वेटिंग चल रही है। ट्रेन नंबर 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस में स्लीपर में 18 की वेटिंग चल रही है।

गर्मी बढ़ने का पैसेंजर ट्रेनों पर असर पड़ा है। इन दिनों पैसेंजर ट्रेनों में कम ही यात्री सफर कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ आती थी, लेकिन अब कमी के कारण रेलवे की आमदनी भी घट गई है। -धीरज बुटानी, व्यवसायी अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें