फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के लिए जींद से अब शाम 5:25 बजे चलेगी पैसेंजर ट्रेन

Thu, 14 Sep 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर खड़ी हिसार पैसेंजर ट्रेन, जिसके समय में बदलाव किया है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। प्रतिदिन हिसार के लिए जाने वाली 04083 नंबर पैसेंजर ट्रेन के समय में रेलवे ने बदलाव कर दिया है। अब यह ट्रेन शाम को पांच बजकर 25 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होगी। इस ट्रेन के समय में बदलाव होने से आम यात्रियों के साथ-साथ ट्रेन के माध्यम से अपने घर जाने वाले कर्मचारियों को भी काफी फायदा होगा।
रेलवे ने स्टेशन अधीक्षक के पास पत्र भेजकर इस ट्रेन के समय में बदलाव कर निर्देश जारी कर दिए हैं। अब यह ट्रेन बुधवार से अपने नए समय 5:25 बजे रवाना की जाएगी। इस ट्रेन के आने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अपने पुराने समय पर ही दोपहर 1:05 बजे जींद पहुंचेगी।
विज्ञापन

पहले शाम 5:05 बजे होती थी रवाना

शाम को 5:05 बजे हिसार जाने वाली 04083 जींद-हिसार पैसेंजर ट्रेन अब 20 मिनट बाद रवाना होगी। रेलवे ने इस ट्रेन के समय में बदलाव यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किया है। यह ट्रेन अब 05:25 बजे जींद जंक्शन से चलेगी। इसके बाद 6 बजे नरवाना जंक्शन पर पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन 09:55 बजे बठिंडा पहुंचेगी और उसके बाद रात 10:20 बजे वहां से रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन अलसुबह 01:55 बजे हिसार पहुंच जाएगी।

सरकारी बाबुओं को मिलेगा फायदा

सरकारी दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों को अब इस ट्रेन का पूरा फायदा मिलेगा। समय में बदलाव होने के कारण अब इस ट्रेन में कर्मचारी भी जा सकेंगे। इससे पहले यह ट्रेन 05:05 बजे रवाना हो जाती थी, वहीं कर्मचारियों का भी अपने-अपने दफ्तरों से निकलने का समय शाम के 5 बजे ही था। ऐसे में कर्मचारी ट्रेन के समय तक जंक्शन पर पहुंच नहीं पाते थे, लेकिन अब इस ट्रेन का समय बढ़ाने का फायदा कर्मचारियों को मिल जाएगा। अब कर्मचारी समय पर पहुंचकर इस ट्रेन से अपने घर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 04083 जींद-हिसार पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह ट्रेन अब शाम 05:25 बजे चलेगी, जोकि पहले 05:05 बजे चलती थी। इस ट्रेन का समय बढ़ाने का फायदा काफी यात्रियों को होगा।

-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद।

फोटो कैप्शन

13जेएनडी08-रेलवे जंक्शन पर खड़ी हिसार पैसेंजर ट्रेन, जिसके समय में बदलाव किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें