फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कराटे में जींद के आशीष और हार्दिक ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 14 Sep 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 56वीं कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ इंडस स्कूल की प्राचार्या अरुणा शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता को शुरू करवाया। प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग से लेकर 74 किलोग्राम भार वर्ग तक के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।
45 किलो ग्राम भार वर्ग में जींद के खिलाड़ी आशीष ने स्वर्ण पदक, हिसार के शुभम ने रजत, भिवानी के बंटी और झज्जर के पियूष ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 62 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के हार्दिक ने स्वर्ण, अंबाला से प्रियांशु ने रजत और पानीपत के अंशुल व रोहतक के सचिन ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

35 किलो ग्राम भार वर्ग में भिवानी के जतिन ने स्वर्ण पदक, सन्नी हिसार ने रजत, दिपेश जींद व लक्की फरीदाबाद ने कांस्य पद प्राप्त किए। 40 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के रजत ने स्वर्ण, झज्जर के वंश ने रजत और चरखी दादरी के हंस व जींद भाग्य ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 50 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के इशांत ने स्वर्ण, झज्जर के रजत ने रजत गुरुग्राम के मनीष व चरखी दादरी के रोहित ने कांस्य प्रदक प्राप्त किए।
54 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के आदित्य ने स्वर्ण, कैथल के अरुण ने रजत और चरखी दादरी के शुभम व अंबाला के भूपेश ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 58 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के आदित्य बूरा ने स्वर्ण, हिसार के दिवांशु ने रजत और रोहतक के कृष व गुरुग्राम से सुमन ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 66 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के प्रिंस ने स्वर्ण, झज्जर के सुशांत ने रजत तथा कैथल से अरमान व पानीपत के जतिन ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

70 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के आर्यन ने स्वर्ण, जींद के जतिन ने रजत और हिसार से अभिनव व अंबाला से शिव ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 74 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के दीपक ने स्वर्ण, झज्जर से अभिजीत ने रजत और पानीपत से दीपक व अंबाला से अनिरुद्ध ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें