फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक समिति में जुलाना व अलेवा से एक-एक नामांकन रद

Tue, 12 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के तहत सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। जुलाना खंड में पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे चरण के तहत सोमवार को नामांकनों की जांच की गई। ब्लॉक समिति में नाम गलत होने के कारण किलाजफरगढ़ गांव की एक महिला का नामांकन रद कर दिया गया। अब ब्लॉक समिति में 26 वार्डों के लिए 94 लोग मैदान में रह गए हैं। ब्लॉक समिति के 26 वार्डों के लिए 95 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें 38 महिला एवं 57 पुरुष हैं। ब्लॉक समिति में किलाजफरगढ़ गांव की एक महिला मोनिका का नाम गलत होने के कारण नामांकन रद किया गया है। 13 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों में चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। अलेवा खंड के ब्लॉक समिति से 73 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिसमें वार्ड एक से एक व वार्ड 15 से एक नामांकन रद कर दिया गया। अब 71 उम्मीदवार ही मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें