06जेएनडी03: तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए पंच।
जुलाना। तहसील कार्यालय परिसर में खंड के पंचों की बैठक हुई। मालवी गांव के पंच व खंड प्रधान धर्मेंद्र पहलवान ने इसकी अध्यक्षता की।
धर्मेंद्र पहलवान ने कहा कि पंचों को साढ़े चार हजार रुपये मासिक मानदेय मिलना चाहिए। सरपंचों की तरह कार्यकाल पूरा होने पर पेंशन दी जाए। पंच को अपने वार्ड की तस्दीक और विकास कार्य करवाने की अनुमति दी जाए। पंच का स्वास्थ्य बीमा लागू किया जाए। सरपंचों की तरह लेटर पैड और स्टैंप लागू किया जाए। पंचों को अलग-अलग विकास कार्यों की जिम्मेदारी दी जाए। सरपंचों की तरह पंचों को भी टीए-डीए का लाभ दिया जाए। पंचों को लैपटॉप व टैब दिए जाएं। बैठक के बाद पंचों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर धर्मेंद्र, पूजा, रणबीर, रजनीश, अशोक कुमार, दीपक, पवन मलिक, सुदेश पंच मौजूद रहे।
06जेएनडी03: तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपने जाते हुए पंच।