फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान से 74100 रुपये और मोबाइल चोरी

Wed, 07 Aug 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर स्थित रविंद्रा मोबाइल एंड गिफ्ट गैलरी की दुकान से 74100 रुपये और मोबाइल फोन चोरी हो गया। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। लक्ष्मी नगर रोहतक रोड निवासी रविंद्र ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर पांच अगस्त को बिजली के तार बिजली कर्मचारियों से ठीक करवा रहा था। इस दौरान उसकी दुकान के अंदर काउंटर पर मोबाइल फोन और गल्ले में 74100 रुपये रखे हुए थे। जब वह कार्य करवाने के बाद दुकान में आया तो रुपये और मोबाइल फोन चोरी मिला। शहर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें