14जेएनडी16-निडानी गांव में पंपलेट वितरित करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्मचारी
जींद। निडानी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने वीरवार को रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक कर पंपलेट बांटे। अभियान के दौरान कर्मचारी सोनू, संत कुमार, अमित, संजय, कृष्णा और विशाखा ने गांव में बुखार से पीड़ितों की पहचान कर उनकी रक्त पट्टिका बनाई ताकि समय रहते मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर सिंह और विजेंद्र सिंह ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार आता है तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। मलेरिया होने पर ठंड लगने के साथ तेज बुखार आता है। संवाद