फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : गुलजार मलिक

विज्ञापन
14जेएनडी09-समाधान ​शिविर में अ​धिकारियों को निर्देश देते एमडी गुलजार मलिक। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में शुगर मिल के एमडी गुलजार मलिक ने वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। शिविर में लोग आपसी विवाद, पेंशन संबंधी समस्याएं, आधार कार्ड, जमीनी विवाद, मकान मरम्मत की समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। गांव रिटोली निवासी कृष्ण कुमार ने मुआना माइनर पर बने बाढ़ के पानी के साइफन के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे जल्द ठीक करवाने की प्रार्थना की। एमडी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एमडी गुलजार मलिक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार, पारदर्शी और तय समय सीमा के भीतर निपटान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें