फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरोही मॉडल स्कूल की छात्रा पल्लवी को मिले 99.6 प्रतिशत अंक

Mon, 13 May 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी40: पल्लवी। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हसनपुर आरोही माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पल्लवी ने 500 में से 498 अंकों के साथ 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रा के माता-पिता ने इसका श्रेय स्कूल स्टाफ विशेषकर प्राचार्या ममता शर्मा को दिया है।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य ममता शर्मा ने बताया कि पल्लवी के पिता कटवाल गांव निवासी सतीश किसान हैं, जबकि माता सुनीता गृहिणी हैं। पल्लवी ने स्कूल हास्टल में रहकर पढ़ाई की और यह उपलब्धि हासिल की है। पल्लवी ने सरकारी स्कूलों में शहरी क्षेत्र के छात्रों को पटकनी देते हुए 489 अंक हासिल करके यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण अंचल के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पल्लवी की माता सुनीता ने बताया कि पढ़ाई को लेकर शुरू से ही पल्लवी पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। इसको लेकर रोजाना स्कूल प्राचार्या से पल्लवी के बारे में बात की जाती थी। प्राचार्य ने हर लिहाज से उनका सहयोग किया।
छात्रा पल्लवी ने बताया उसको पूरा विश्वास था कि प्रदेश में एक अच्छा स्थान हासिल करेगी। इसके लिए वह हास्टल में रहकर लगातार पढ़ाई पर फोकस करके हर विषय को गहनता से समझता रही। उन्होंने उसकी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा अध्यापकों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह एनडीए क्लीयर कर देश सेवा करना चाहती है।

12जेएनडी40: पल्लवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें