फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान से नकदी और जेवरात चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 May 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी37: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामबक्ख कॉलोनी निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि 9 मई को रामनगर कॉलोनी निवासी बबली के मकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के झुमके, सोने का टीका, आठ जोड़ी चांदी की पॉजेब, सोने के कुंडल समेत अन्य सामान चोरी करने की शिकायत दी थी। इस पर शहर थाना व सीआईए जुलाना की टीम ने चोरी के मामले में आरोपी की पहचान कर उसको काबू कर लिया है।

12जेएनडी37: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें