25जेएनडी42-देवीलाल की जयंती मनाते हुए जजपा कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
- फोटो : सर्किट हाउस में मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी देते नृपेंद्र मिश्र
जींद। जननायक ताऊ देवीलाल की 122 वीं जयंती पर जजपा कार्यकर्ताओं ने देवीलाल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजिंद्र लितानी पहुंचे। इस दौरान प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसमें राजिंद्र लितानी ने कहा कि उप प्रधानमंत्री देवीलाल ने जनहित के लिए अनेक योजनाएं चलाई। इसका अनुसरण आज की सरकार भी कर रही हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्ण राठी, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल तंवर, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, जिला अध्यक्ष जोरा सिंह डूमखां, तारा चहल, विकास जांगडा आदि मौजूद रहे।