25जेएनडी40-अलेवा की सेवा सदन धर्मशाला में आयोजित पंचायत में हिस्सा लेते विभिन्न गांवों के किसान
- फोटो : सर्किट हाउस में मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी देते नृपेंद्र मिश्र
जींद। आईएमटी की घोषणा के विरोध में वीरवार को किसानों की सेवा सदन धर्मशाला अलेवा मेें पंचायत का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता धर्मपाल सिंह ने की। बैठक में फैसला लिया कि आइएमटी के विरोध में दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर सरकार और कार्पोरेट घरानों का अलेवा मेन चौक पर पुतला फूंका जाएगा। इसके अलावा छह अक्तूबर को अलेवा पुलिस स्टेशन में आईएमटी के नाम पर बिना किसान की सहमति के पोर्टल पर जमीन की रजिस्ट्रेशन कर अनैतिक तरीके से धोखा करने बारे शिकायत दी जाएगी। इस मौके पर मांडी खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि हरिकेश, सुशील नरवाल, सुदेश नगूरां, रविंद्र उर्फ काला हसनुपर, राजबीर अलेवा, प्रताप नंबरदार, राजेश झोरड़ा, वेदप्रकाश अलेवा, करतार सिंह गोहियां, कुलदीप लोहान, बीरभान, सुरेंद्र और सोनू मौजूद रहे।