फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में धान खरीद की रफ्तार धीमी, बाजरा की खरीद अभी शून्य

विज्ञापन
जींद अनाज मंडी में आई धान।संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के तहत धान की आवक तेज हो गई है लेकिन इसके मुकाबले सरकारी खरीद की रफ्तार फिलहाल धीमी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की 4 अक्तूबर की रिपोर्ट के अनुसार जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में अब तक 7977 क्विंटल धान पहुंच चुका है। इसमें से केवल 167 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। यानी करीब 7810 क्विंटल धान की खरीद अभी बाकी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार जिले में सबसे अधिक धान की आवक नरवाना मंडी में 4016 क्विंटल दर्ज की गई है। यहां से 133 क्विंटल धान की खरीद की गई है। इसी तरह उचाना मंडी में 225 क्विंटल धान पहुंचा, जिसमें से 34 क्विंटल की खरीद हुई है। जिले में हुई कुल 167 क्विंटल खरीद में नरवाना और उचाना मंडियों की ही हिस्सेदारी है।

अन्य मंडियों में भी धान की अच्छी आवक दर्ज की गई है। पिल्लूखेड़ा मंडी में 889 क्विंटल, धामतन में 533 क्विंटल, सफीदों में 471 क्विंटल, मंडी अलेवा में 420 क्विंटल, नरवाना मार्केट में 424 क्विंटल, नगूरा में 264 क्विंटल, गढ़ी में 114 क्विंटल, जींद में 68 क्विंटल, कंडेला/मंडी क्षेत्र में 63 क्विंटल और खराल में 14 क्विंटल धान पहुंचा है। हालांकि इन मंडियों में रिपोर्ट के अनुसार अभी खरीद दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


आवक बढ़ने के साथ खरीद में भी तेजी आने की उम्मीद

रिपोर्ट में कुल 167 क्विंटल खरीद में ग्रेड-ए धान शामिल है। यह खरीद खाद्य एवं आपूर्ति एजेंसी के माध्यम से दर्ज की गई है। वहीं जिले की जींद, जुलाना और उचाना मंडियों में बाजरा की आवक और खरीद अभी शून्य है। विभाग की रिपोर्ट 4 अक्तूबर 2026 को तैयार की गई है। आगामी दिनों में मंडियों में धान की आवक बढ़ने के साथ खरीद में भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें