फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीते साल से अधिक आ रहा मंडी में धान

Tue, 06 Jan 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी15 : धान की खरीद करते हुए परचेजर। स्रोत किसान। - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। धान 1121 की आवक निरंतर मंडी में जारी है। बीते साल की अपेक्षा इस साल आवक अब तक अधिक हुई है। भाव भी बीते साल से इन दिनों अधिक मिल रहे हैं। सोमवार को 4145 रुपये प्रति क्विंटल तक सबसे अधिक भाव उच्च क्वालिटी धान के रहे। अब तक 483777 क्विंटल आवक हो चुकी है। बीते साल इन दिनों तक 357110 क्विंटल आवक हुई थी। बताया कि इस साल 126667 क्विंटल अधिक आवक हुई है। भाव भी कुछ दिनों से बढ़ने से किसान खुश नजर आ रहे हैं। जिन किसानों ने भाव बढ़ने की उम्मीद से धान 1121 को नहीं बेचा उनको बढ़ रहे भाव से फायदा हो रहा है। मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता ने बताया कि अब तक बीते साल से अधिक आवक हुई है तो भाव भी अधिक बीते साल से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें