17जेएनडी07-राजकीय महिला महाविद्यालय में व्याख्यान में मौजूद स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग में ओजोन परत और हमारा भविष्य विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।। मुख्य वक्ता सीआरएसयू के भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र यादव ने शिरकत की। डॉ. यादव ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के संरक्षण में ओजोन परत की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रेरित किया और ओजोन परत के बचाव में युवा पीढ़ी की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मोनिका कौशिक, संजू बाला, सुरेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण, कमलेश व डॉ. रेनू बाला भी उपस्थित रहे। संवाद