17जेएनडी12-सफीदों रोड पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाते हुए भारतीय मजदूर संघ के सदस्य। स्रोत म
जींद। भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय मजदूर संघ की ओर से सफीदों रोड पर स्थित भवन निर्माण श्रमिक संघ के जिला कार्यालय में श्रम दिवस मनाया गया। जिला मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ श्रमिक भगवान विश्वकर्मा हुए हैं। उनका उल्लेख आज भी शास्त्रों में पाया जाता है। इसलिए सभी श्रमिकों को अपने कार्य को भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेते हुए निष्ठा व समर्पण भाव से करना चाहिए। इस अवसर पर सतबीर बूरा, योगेश वशिष्ठ, कविता, नंदकिशोर ढिगाना, इंद्र, राजगुरु वशिष्ठ, सोनम, दलबीर, लोकेश भ्यान, विजेंद्र कागसर व सुनील भी मौजूद रहे। संवाद