फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शाहपुर गांव की वाल्मीकि में पेयजल के लिए हाहाकार

Thu, 06 Jun 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी32: शाहपुर गांव में पीने के पानी के लिए बालमीकी बस्ती मे महिलाओं की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। शाहपुर गांव की वाल्मीकि बस्ती के लोगों को करीब एक साल से पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बस्ती में पानी के टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं। इसी मामले को लेकर शाहपुर गांव की पंचायत सरपंच जयपाल की अध्यक्षता में बुधवार को जलापूर्ति विभाग के एक्सइएन जगदीप दलाल से मिली। एक्सइएन ने पंचायत को गांव में जल्द ही पीने के पानी की किल्लत को दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एक्सइएन को मिली पंचायत ने कहा कि गांव की वाल्मीकि बस्ती में जुलाई 2023 से बोर खराब पड़ा है। बस्ती के लोगों की पानी की प्यास बुझाने के लिए पंचायत द्वारा अपने स्तर पर टैंकरों के माध्यम से पीने के पानी की किल्लत को दूर करने के कुछ प्रयास जरूर किए जा रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए पंचायत के ये प्रयास भी सिरे नहीं चढ रहे हैं। पंचायत वाल्मीकि बस्ती में पीने के पानी की किल्लत को दूर करने के लिए करीब एक साल से अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है, लेकिन बस्ती में करीब एक साल से खराब पड़ा बोर ठीक नहीं हो रहा है।
हर बार अधिकारी टेंडर नहीं लगने का रोना रोकर अपनी तरफ से पल्ला झाड़ रहे है। पंचायत का कहना है कि जल्द गांव की बाल्मीकि बस्ती में पीने के लिए नया बोर लगाया जाए। ताकि बस्ती के लोगों को अलावा पंचायत को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सरपंच जयपाल ने कहा कि गांव की 40 प्रतिशत आबादी में आज तक भी जल जीवन मिशन के तहत किसी प्रकार की पाइप नहीं बिछी है। आज भी गांव की आधे से ज्यादा आबादी खेतों में लगाए नलकूपों पर आधारित है। इस अवसर पर कपूरा नबंरदार, राजकिशन फौजी, बजरंगदत्त, बीरभान, चुडिय़ाराम, सत्यवान मौजूद थे।

पानी की होगी किल्लत दूर : एक्सईएन
जलापूर्ति विभाग के एक्सइएन जगदीप दलाल ने बताया कि बस्ती में पीने के पानी की किल्लत को लेकर शाहपुर गांव की पंचायत मिली थी। आचार संहिता के चलते बस्ती में खराब बोर के लिए टेंडर नहीं हो रहा था। इसके लिए अब प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक सप्ताह तक बस्ती के लोगों की पेयजल की किल्लत दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें