जींद। विधानसभा चुनाव में जिले से विभिन्न पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर 72 प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी किस्मत को अजमाया था।
इसमें पांचों विधानसभाओं से विजेता प्रत्याशियों के अतिरिक्त आठ ही प्रत्याशी अपनी जमानत को बचा पाए। इसमें सबसे बड़े चेहरे एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को 7914 वोट मिले। इन वोटों से दुष्यंत चौटाला को ही सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा।
उचाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इनमें विजेता उम्मीदवार देवेंद्र अत्री 48968 वोट मिले तो कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को 48936 व निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र घोघड़िया को 31456 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार विकास काला को 13458, जजपा के दुष्यंत चौटाला को 7950, निर्दलीय दिलबाग संडील को 7373, इनेलो के विनोद पाल सिंह को 2653, आप के पवन फौजी को 2495, निर्दलीय बिजेंद्र को 338, शिरोमणि अकाली दल के अमरजीत सिंह को 308, निर्दलीय ईश्वर फौजी को 266, निर्दलीय देवेंद्र को 241, निर्दलीय कामरेड पाल सिंह को 230, निर्दलीय बिजेंद्र सिंह को 230, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया को 192, देवेंद्र श्योराण को 191, वीरेंद्र पाल को 181, जोगिंद्र को 153, कामरेड रमेश खटकड़ को 127, गुरमेल सिंह को 73 मत मिले। इसके अलावा जींद विधानसभा में 68920 वोट प्राप्त कर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा विधायक बने तो वहीं 53060 वोट लेकर महावीर गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा जमानत जब्त की सूची में प्रदीप गिल को 7639 वोट मिले, आप के वजीर ढांडा को 2078, इनेलो के नरेंद्र नाथ शर्मा को 1127 वोट मिले, जजपा के धर्मपाल तवंर को 1014, निर्दलीय रितुराज बामनिया को 373, रितेश सांगवान संघू को 100, वेदप्रकाश को 98, अंकित कुमार को 83, रामप्रकाश तायल को 80, विकास को 62, सुरेश चंद को 55 मत मिले। जुलाना विधान सभा में इनेलो के सुरेंद्र लाठर की जमानत जब्त हुई। इनको 10158 वोट मिले, जजपा के अमरजीत ढांडा को 2477, आप की कविता रानी को 1280, बिजेंद्र कुमार को 164, प्रेम को 117, कोच जयबीर सिंह अहलावत को 90, अमित शर्र्मा को 76, रामरत्न को 69, जोगी सुनील को 47, इंद्रजीत को 46 वोट मिले। सफीदों विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार जसबीर देशवाल 20114 वोट प्राप्त कर जमानत बचा गए, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार बचन सिंह आर्य की जमानत नहीं बची। आर्य को 8807, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार पिंकी कुंडू को 822 वोट मिले।