जींद। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री व रेल मंत्रालय के पूर्व सदस्य प्रशांत ढांडा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बताया दिया है कि प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा करवाए गए विकास से खुश है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास कार्यों से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन
इसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर आशीर्वाद देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में बिना खर्ची और पर्ची के लाखों युवाओं को रोजगार दिया है और हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि जींद जिले में पहली बार भाजपा ने 5 में से चार सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। क्योंकि लोगों ने अबकी बार झूठे वादे करने वालों को पूर्ण रूप से नकारते हुए प्रदेश में समान रूप से काम करने वाली और हर वर्ग का विकास करने वाली सरकार को चुनने का फैसला लिया है।
र