फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परशुराम मंदिर में मंदिर में कलश स्थापना का आयोजन

Thu, 10 Jul 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी28-परशुराम मंदिर में आयोजित कलश स्थापना कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के परशुराम मंदिर में मंदिर में कलश स्थापना पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि 19 जुलाई को नंदगढ़ गांव में दिल्ली की सीएम और हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता पहुंच रही है। उनके स्वागत के लिए पूरा हरियाणा तैयार है। नंदगढ़ गांव में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ कई मंत्री भी शिरकत करेंगे। रेखा गुप्ता को सावन के महीने में बेटी को दी जाने वाली कौथली भी दी जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा, शिवनारायण शर्मा, वृंदा शर्मा, अंतिमा शर्मा और संजीत कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें