11जेएनडी11 : छात्राओं को संबोधित करते हुए एचसीएस अधिकारी जगदीप ढांडा । स्रोत संस्थान।
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में रेड क्रॉस सेल और परवाज एक उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंगदान जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एचसीएस अधिकारी जगदीप ढांडा मौजूद रहे। डॉ. शालू गर्ग ने कहा कि अंगदान महादान है। यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा उपहार है। रेड क्रॉस सेल की इंचार्ज डॉ. अनीता छाबड़ा ने बताया कि परवाज एक उड़ान गरीब बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, गौरैया बचाओ अभियान, स्वास्थ्य और अंगदान जागरूकता जैसे अभियान चला रहे है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य और स्टाफ मौजूद रहे। संवाद