फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हर माह एक हजार छात्रवृत्ति लेने का मौका, देनी होगी परीक्षा

Mon, 16 Sep 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी13: आनंद सहारण। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले होनहार व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप दी जाती है। इसका लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए 17 नवंबर को परीक्षा ली जाएगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हुई थी। अभी तक जिले के 1090 विद्यार्थियों ने आवेदन किए गए हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट व एससीईआरटी की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं। इस योजना के तहत 2337 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। राजकीय स्कूलों व अनुदान प्राप्त विद्यालय के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी प्रदेश के सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा हो तथा उसने सातवीं कक्षा की परीक्षा गत वर्ष सरकारी स्कूल से पास की हो। परीक्षार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। इस परीक्षा में जिलास्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में बीसी ए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसी बी वर्ग को 11 प्रतिशत, एससी वर्ग को 20 प्रतिशत एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग की एनएमएमएस परीक्षा अच्छी योजना है। इसके लिए विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट व एससीईआरटी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को चार साल तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। -आनंद सहारण, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें