04जेएनडी33: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। सा्रेत पुलिस प्रशासन
जींद। सीआईए ने अफीम की तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भाटोल जाटान निवासी पवन के रूप में हुई है। पुलिस ने पवन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टॉफ ने फरवरी में श्याम नगर निवासी राजबीर को मीट मार्केट के नजदीक नहर के पास से 230 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय राजबीर ने बताया था कि वह अफीम को पवन से लेकर आया था। उसी समय से पुलिस पवन पर नजर रख रही थी। वीरवार को पुलिस ने भाटोल निवासी पवन को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया।