जींद। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडो खेड़ी का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मुख्य अध्यापिका मीना कुमारी ने बताया कि 2 अप्रैल को छुट्टी होने के बाद स्कूल के सभी कमरों को ताला लगाकर स्टॉफ घर चला गया था। तीन अप्रैल को सुबह स्कूल पहुंचे तो स्कूल की रसोई का ताला टूटा मिला और उसमें से दो दो गैस सिलिंडर चोरी मिले। इसके अलावा मुख्याध्यापक के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद