18जेएनडी26-शहर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा। संव
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने यह सिद्ध कर दिया कि अब कोई भी आक्रामक हरकत देश की सीमा तक नहीं पहुंच सकती।
सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया किया और यह हमारी सैन्य ताकत का अद्भुत उदाहरण है। आज हम सब यह संकल्प लें कि हम देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के मनोबल को हमेशा ऊंचा बनाए रखेंगे।
पहलगाम में आतंकियों द्वारा की गई नापाक हरकतों को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और भारतीय सेना के इस पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा।
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस व पराक्रम के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान इस तिरंगा यात्रा में उनके साथ उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, सफीदों विधायक रामकुमार गौतम, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छबड़ा, नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, कुलदीप रंधावा, डॉ. राज सैनी ने हिस्सा लिया।