फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में औद्योगिक क्षेत्र शुरू होने से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

Sat, 16 Dec 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जल्द ही जींद जिला भी औद्योगिक क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा। जींद से नेशनल हाईवे 152-डी और जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे निकलने से औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने की सभी प्रकार की संभावनाएं बन गई हैं। सरकार ने पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के आसपास 3800 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। जींद में औद्योगिक क्षेत्र शुरू होने के बाद युवाओं को दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा बल्कि अपने स्थानीय शहर में ही काम मिल जाएगा। इसके अलावा अन्य बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसकी जानकारी दी है। किसानों से जमीन खरीदने के लिए सरकार ने ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की मांग की है। काफी किसानों ने अपनी जमीन औद्योगिक क्षेत्र को देने के लिए प्रस्ताव भी भेजे हैं। अगले वर्ष तक इस योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
सबसे ज्यादा ढाठरथ गांव की 1080 एकड़ जमीन की चिह्नित
सरकार के अनुसार, साइट-एक के लिए दो हजार एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके लिए खरक गादियां गांव की लगभग 440 एकड़, ढाठरथ की लगभग 1080 एकड़, जामनी की 315 एकड़ लगभग, खेड़ी तलोड़ा की 150 एकड़ और अमरावली खेड़ा गांव की 15 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। साइट नंबर दो के लिए 1800 एकड़ जमीन मांगी गई है। इसके लिए गांव जामनी की 890 एकड़, भूरान गांव की 610 एकड़ व अमरावली खेड़ा की 300 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इन गांवों के काफी किसानों ने अपनी जमीन देने के लिए हां भी कर दी है। उम्मीद है जल्द ही सभी किसान अपनी जमीन देने के लिए हां कर देंगे और परियोजना को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे बदलेंगे जींद की तस्वीर
नेशनल हाईवे नंबर 152-डी शुरू हो चुका है और अगले वर्ष दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे व ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कई अन्य नेशनल हाईवे भी जींद से गुजरते हैं। जींद से दिल्ली, रोहतक, हिसार, कैथल, चंडीगढ़, नारनौल, पटियाला तक सभी बड़े शहर नेशनल हाईवे से जुड़ गए हैं। यह हाईवे बनने से जिला सभी तरफ से यातायात से जुड़ जाएगा और इन एक्सप्रेस-वे के बल पर जींद की तस्वीर बदल जाएगी।
रोजगार के लिए बाहरी जिलों में जाते हैं युवा
फिलहाल जींद जिले के युवा रोहतक, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पटियाला, अंबाला में काम करने के लिए जाते हैं। इससे इनका समय व धन दोनों ही अधिक खर्च होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें