फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हादसे को न्योता दे रहा खुला मैनहोल

Tue, 17 Feb 2026 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी17: जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुला पड़ा मेनहोल। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में करीब छह महीनों से एक मैनहोल खुला है। इससे हादसे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि यह मैनहोल अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने है जहां से प्रतिदिन गंभीर मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से अंदर लाया जाता है। इसके बावजूद अब तक इसे ठीक करवाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों का कहना है कि खुले मैनहोल के कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। रात में या बारिश के दौरान यह खतरा और भी बढ़ जाता है क्योंकि पानी भर जाने पर गड्ढा दिखाई नहीं देता। कई बार परिजन और मरीज इस स्थान पर फिसलते-फिसलते बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है। इमरजेंसी सेवाओं के लिए यह रास्ता महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों मरीज स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से अंदर ले जाए जाते हैं। खुले मैनहोल के कारण मरीजों को झटके लगने या गिरने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मैनहोल को ढकवाकर सुरक्षित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य केंद्र जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

17जेएनडी17: जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुला पड़ा मेनहोल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें