फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोझला के खेल मैदान में ओपन जिम शुरू, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
फोटो कैप्शन 28एसएफडीएम4। गांव रोझला के खेल मैदान में लगा हुआ ओपन जिम का सामान। संवाद 
विज्ञापन
सफीदों। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अब अभ्यास के लिए शहर नहीं करना पड़ेगा। गांव रोझला के खेल मैदान में ओपन जिम के आधुनिक उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। खेल मैदान में पहले से दौड़ के लिए ट्रैक मौजूद था जबकि अब विभिन्न प्रकार के व्यायाम उपकरण लगने से खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर बेहतर खेल सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

गांव के खेल मैदान में सुबह और शाम प्रतिदिन करीब 50 से 60 बच्चे और युवा अभ्यास करने पहुंच रहे हैं। खिलाड़ी दौड़ लगाने के साथ-साथ ओपन जिम में शारीरिक फिटनेस पर भी मेहनत कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि बेहतर सुविधाएं मिलने से आने वाले समय में गांव और आसपास के क्षेत्र से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।
गांव के खिलाड़ी अनमोल, रविंद्र, पवन और राजबीर ने बताया कि अब तक ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को जिम की सुविधा के लिए शहर जाना पड़ता था जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। अब गांव में ही आधुनिक उपकरण उपलब्ध होने से नियमित अभ्यास आसान हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक और ओपन जिम जैसी सुविधाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं। इससे बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनकी शारीरिक क्षमता में भी सुधार होगा।
बच्चों को मैदान में भेजने के लिए प्रोत्साहित कर रहे अभिभावक
खेल मैदान बनने के बाद गांव के बच्चों की दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आया है। सुबह-शाम नियमित अभ्यास से उनमें अनुशासन और खेल भावना विकसित हो रही है। अभिभावक भी बच्चों को मैदान में भेजने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
वर्जन
ब्लॉक समिति की ओर से करीब दो लाख रुपये की लागत से खेल मैदान में ओपन जिम के उपकरण लगाए गए हैं। यह गांव के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। सुविधाओं का लाभ उठाकर गांव के खिलाड़ी भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगे और प्रदेश के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन करेंगे।- जगत सिंह, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें