फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नारायणगढ़ में कैबिनेट मंत्री ने 18 करोड़ की पेयजल परियोजना की दी सौगात

Sun, 03 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी34: आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबो​धित करते हुए। ग्रामीण - फोटो : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को नारायणगढ़ गांव में आयोजित ग्रामीण सभा में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल परियोजना की घोषणा की। इस परियोजना से नारायणगढ़ के अलावा रेवर, पदार्थ खेड़ा और ढाबी टेक सिंह गांवों के हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंत्री ने गांव में 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले अन्य विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन भी दिया। इनमें डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, पंचायत और आंगनबाड़ी भवन, स्टेडियम, चौपाल, श्मशान घाट की चारदीवारी और द्वार, पुस्तकालय, कम्युनिटी सेंटर, खेतों के रास्ते पक्के करने और बिजली-पाइप लाइन बदलने जैसे कार्य शामिल हैं।
उन्होंने अधिकारियों को तुरंत इन परियोजनाओं के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री बेदी ने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक ठोस कदम उठा रही है। फसल खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, 72 घंटे में भुगतान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं लागू की गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री 17 अगस्त को नरवाना की नई अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी जाएगी।
इस अवसर पर सरपंच केवल, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, मंडलाध्यक्ष सत्यवान शर्मा, बलदेव वाल्मीकि, एडवोकेट मनदीप चहल, राजेश शर्मा, जसबीर सिंह, सुरेश दनौदा, सोमदत्त बेदी, अमनदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय बलहारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें