फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेदों के मार्ग से ही मनुष्य हो सकता है अंधविश्वास से मुक्त

विज्ञापन
08जेएनडी07-तीन दिवसीय वैदिक सत्संग में भजन प्रस्तुत करते आचार्य वरुण देव। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। आर्य समाज रामनगर में तीन दिवसीय वैदिक सत्संग समारोह शुक्रवार को शुरू हुआ। वैदिक विद्वान आचार्य वरुण देव ने कहा कि वैदिक धर्म संसार का सबसे प्राचीन धर्म है जो पूरी तरह तर्क और विज्ञान पर आधारित है।
उन्होंने बताया कि सृष्टि के प्रारंभ में परमात्मा द्वारा ऋषियों को दिया गया वेदों का ज्ञान ही वास्तविक सनातन धर्म है। वेदों के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अंधविश्वास, पाखंड और सामाजिक भेदभाव से मुक्त हो सकता है। इससे पूर्व सहारनपुर से आए भजनोपदेशक पंडित प्रताप आर्य वैदिक ने कहा कि ईश्वर अजर-अमर और न्यायकारी है, जिसकी उपासना से ही दुखों का अंत संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का आरंभ आचार्य वरुण देव के सान्निध्य में वैदिक यज्ञ से हुआ, जिसमें आर्य समाज के प्रधान कंवर साहब आर्य और यज्ञवीर आर्य यजमान बने। मंच संचालन संयोजक यज्ञवीर आर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें