29जेएनडी38-नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में एक ही ईएनटी चिकित्सक होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। डॉ. अरविंद पर ही गला, नाक और कान से संबंधित मरीजों का भार आ गया है। अस्पताल प्रशासन ने ईएनटी विशेषज्ञ उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखा है लेकिन अभी तक अस्पताल को ईएनटी विशेषज्ञ मिला नहीं है।
नागरिक अस्पताल में ईएनटी डाॅ. बृजेंद्र घणघस ने छह माह पहले सेवानिवृति हो गए थे। जब डाॅ. बृजेंद्र अस्पताल में कार्यरत थे तो वो अकेले 250 मरीजों की ओपीडी करते थे और साथ ही ऑप्रेशन भी करते थे। अब तक अस्पताल को ईएनटी का नया चिकित्सक नहीं मिला है। अब अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 300 मरीज नाक, कान, गले के आते हैं। अस्पताल के पास ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद हैं लेकिन उनके पास प्रशासनिक कार्य बहुत ज्यादा है। डॉ. अरविंद एसएमओ का काम भी देखरेख रहे हैं और साथ ही ओपीडी भी कर रहे हैं।
ईएनटी चिकित्सकों के लिए निदेशालय को पत्र लिख दिया गया है। मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। डाॅ. अरविंद ओपीडी के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य भी देख रहे हैं।
-डॉ. रघुवीर पूनिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल जींद