जींद। जिले में इस समय केवल एक कोरोना संक्रमित बचा हुआ है। यदि और कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला तो दो दिन में यह भी ठीक हो जाएगा और जिला फिर से कोरोना मुक्त हो जाएगा। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अब तक जिले के 21204 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20667 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में केवल एक ही कोरोना पॉजिटिव बचा हुआ है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 935 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 345751 लोगों के सैंपल ले चुका है। संवाद